Thursday, March 21, 2024

521+ गुलज़ार साहब की मशहूर शायरी | Gulzar Shayari in Hindi

Gulzar Shayari, Quotes in Hindi: नमस्कार दोस्तों- अपने शब्दों से अनोखी तस्वीरें करने वाले गुलजार साहब को भला कौन साहित्य प्रेमी नहीं जानता।

गुलजार जी का जन्म 18 अगस्त 1936 को भारत के झेलम जिला, पंजाब के दिना गांव में हुआ था, जो कि आज पाकिस्तान में है।

बंटवारे के बाद इनका परिवार पंजाब के अमृतसर में आकर बस गया, और वहां से गुलजार साहब मुंबई आ गए।

 गुलजार जी का पूरा नाम, संपूर्ण सिंह कालरा, है गुलजार जी  कवि के अलावा निर्देशक, गीतकार, पटकथा लेखक, और निर्माता भी हैं। गुलजार जी का नाम उन चंद मशहूर शायरों में है, जो अपने नज्मों गीतों और कहानियों के लिए प्रसिद्ध हैं

तो आइए पढ़ते हैं, gulzar shayari, gulzar shayari in hindi,gulzar ki shayari, gulzar shayari on life,gulzar shayari on love,gulzar shayari on life in hindi, gulzar shayari in hindi 2 lines, gulzar sad shayari, गुलज़ार शायरी इन हिंदी, गुलज़ार Sad शायरी इन हिंदी, मशहूर शायरी इन हिंदी, गुलजार शायरी जिंदगी, दोस्ती पर गुलज़ार की शायरी, गुलजार शायरी स्टेटस 

गुलज़ार साहब के 50 मशहूर शेर | Gulzar Shayari in Hindi

shayari of gulzar
gulzar shayari on love

ज़िंदगी यूँ हुई बसर तन्हा

क़ाफ़िला साथ और सफ़र तन्हा

  zindagi youn hui basar tanha 

qaafila saath aur safar tanha 


मैं चुप कराता हूँ हर शब उमडती बारिश को

मगर ये रोज़ गई बात छेड़ देती है

main chup karaata hoon har shab umadati baarish ko 

magar ye roz gai baat chhed deti hai 


कभी तो चौंक के देखे कोई हमारी तरफ़

किसी की आँख में हम को भी इंतिज़ार दिखे

kabhi to chaunk ke dekhe koi hamaari taraf 

kisi ki aankh mein ham ko bhi intizaar dikhe


यूँ भी इक बार तो होता कि समुंदर बहता

 कोई एहसास तो दरिया की अना का होता

youn bhi ik baar to hota ki samundar bahata koi

 ehasaas to dariya ki ana ka hota 

Gulzar Shayari in Hindi 2 Lines

In one of his interviews with Rajya Sabha TV, he said how much he enjoyed his work as a painter, now he is one of the best and famous Indian lyricist, poet, writer, screenwriter and film director who is known as Gulzar or Gulzar Sahab. Known by name. He started his career as a lyricist with noted music director SD Burman in the 1963 film Bandini and went on to collaborate with RD Burman, Salil Chowdhary, Vishal Bhardwaj and AR Rahman. Writing stories and poetry, Gulzar's passion. 

In 2004, he received the Padma Bhushan, India's third highest civilian award, as well as the Sahitya Akademi Award and the Dadasaheb Phalke Award, India's highest Indian cinema award. He has also received several Indian National Film Awards, 21 Filmfare Awards, one Academy Award and one Grammy Award. Gulzar Sahab has also directed 21 films, one of which was the famous film Maachis.

गुलज़ार साहब की सदाबहार शायरियां

gulzar quotes
gulzar shayari din aise gujarta hai

दिन कुछ ऐसे गुज़ारता है कोई

जैसे एहसान उतारता है कोई

 din kuchh aise guzaarata hai koi

 jaise ehasaan utaarata hai koi 


तुम्हारी ख़ुश्क सी आँखें भली नहीं लगतीं

वो सारी चीज़ें जो तुम को रुलाएँ, भेजी हैं

tumhaari khushk si aankhen bhali nahin lagatin 

vo saari cheezen jo tum ko rulaen, bheji hain 


आप के बाद हर घड़ी हम ने

आप के साथ ही गुज़ारी है

aap ke baad har ghadi ham ne 

aap ke saath hi guzaari hai 

 

अपने साए से चौंक जाते हैं

उम्र गुज़री है इस क़दर तन्हा

apane saye se chaunk jaate hain 

umr guzaree hai is qadar tanha


आइना देख कर तसल्ली हुई

हम को इस घर में जानता है कोई

aaina dekh kar tasalli hui 

ham ko is ghar mein jaanata hai koi 

Gulzar Sad Shayari

Gulzar Sahab is a great writer. The poetry, ghazal written by him touches the heart, here we have collected some of the popular poetry written by Gulzar Sahab which you will like very much.

gulzar ki shayari
gulzar poetry two lines in hindi

शाम से आंख में नमी सी है

आज फिर आप की कमी सी है

shaam se aankh mein nami si hai 

aaj phir aap ki kami si hai 


वक़्त रहता नहीं कहीं टिक कर

आदत इस की भी आदमी सी है

waqt rahata nahin kahin tik kar 

aadat is ki bhi aadami si hai 


जिस की आंखों में कटी थीं सदियां

उस ने सदियों की जुदाई दी है

 jis ki aankhon mein kati thin sadiyaan 

us ne sadiyon ki judai di hai 


ज़मीं सा दूसरा कोई सख़ी कहां होगा

ज़रा सा बीज उठा ले तो पेड़ देती है

 zamin sa doosara koi sakhi kahaan hoga 

zara sa beej utha le to ped deti hai 


हाथ छूटें भी तो रिश्ते नहीं छोड़ा करते

वक़्त की शाख़ से लम्हे नहीं तोड़ा करते

 haath chhuten bhi to rishte nahin chhoda karate 

waqt ki shaakh se lamhe nahin toda karate 

गुलजार दोस्ती शायरी

gulzar quotes in hindi on friendship
gulzar quotes in hindi

ख़ुशबू जैसे लोग मिले अफ़्साने में

एक पुराना ख़त खोला अनजाने में

khushaboo jaise log mile afsaane mein 

ek puraana khat khola anajaane mein 


 कितनी लम्बी ख़ामोशी से गुज़रा हूँ

उन से कितना कुछ कहने की कोशिश की

 kitani lambi khaamoshi se guzara hoon 

un se kitana kuchh kahane ki koshish ki


सहमा सहमा डरा सा रहता है

जाने क्यूँ जी भरा सा रहता है

sahama sahama dara sa rahata hai 

jaane kyon jee bhara sa rahata hai


कांच के पीछे चाँद भी था और कांच के ऊपर काई भी

तीनों थे हम वो भी थे और मैं भी था तन्हाई भी

 kaanch ke piche chand bhi tha aur kanch ke upar kai bhi 

tino the ham vo bhi the aur main bhi tha tanhai bhi 


जब भी ये दिल उदास होता है

जाने कौन आस-पास होता है

jab bhi ye dil udaas hota hai 

jaane kaun aas-paas hota hai


हम ने अक्सर तुम्हारी राहों में

रुक कर अपना ही इन्त्जार किया

ham ne aksar tumhaari raahon mein 

ruk kar apana hi intjaar kiya

Gulzar ki Shayari

gulzar hindi shayari
gulzar 2 line shayari in hindi

दिल पर दस्तक देने कौन आ निकला है

किस की आहट सुनता हूँ वीराने में

 dil par dastak dene kaun aa nikala hai 

kis ki aahat sunata houn virane mein 


कोई ख़ामोश ज़ख़्म लगती है

ज़िंदगी एक नज़्म लगती है

koi khaamosh zakhm lagati hai 

zindagi ek nazm lagati hai 


 तुम्हारे ख़्वाब से हर शब लिपट के सोते हैं

सज़ायें भेज दो हम ने ख़तायें भेजी हैं

tumhaare khvaab se har shab lipat ke sote hain 

sazayen bhej do ham ne khatayen bheji hain 


कल का हर वाक़िआ तुम्हारा था

आज की दास्ताँ हमारी है

kal ka har waaqia tumhara tha 

aaj ki daastaan hamaari hai 


देर से गूँजते हैं सन्नाटे

जैसे हम को पुकारता है कोई

der se goonjate hain sanaate jaise 

ham ko pukarata hai koi 


एक ही ख़्वाब ने सारी रात जगाया है

मैं ने हर करवट सोने की कोशिश की

ek hi khwaab ne sari raat jagaaya hai 

main ne har karavat sone ki koshish ki  

गुलज़ार साहब की बेहतरीन शायरी

gulzar quotes on zindagi in hindi
shayari of gulzar

उसी का ईमाँ बदल गया है

 कभी जो मेरा ख़ुदा रहा था

usi ka imaan badal gaya hai 

kabhi jo mera khuda raha tha 


भरे हैं रात के रेज़े कुछ ऐसे आँखों में

उजाला हो तो हम आँखें झपकते रहते हैं

bhare hain raat ke reze kuchh aise 

aankhon mein ujaala ho to ham

 aankhen jhapakate rahate hain 


राख को भी कुरेद कर देखो

अभी जलता हो कोई पल शायद

raakh ko bhi kured kar dekho 

abhee jalata ho koi pal shaayad 


वो एक दिन एक अजनबी को

मेरी कहानी सुना रहा था

vo ek din ek ajanabi ko 

meri kahaani suna raha tha 


ज़िंदगी पर भी कोई ज़ोर नहीं

दिल ने हर चीज़ पराई दी है

zindagi par bhi koi zor nahin 

dil ne har cheez parai di hai 


ज़ख़्म कहते हैं दिल का गहना है

दर्द दिल का लिबास होता है

zakhm kahate hain dil ka gahana hai 

dard dil ka libaas hota hai 

Gulzar Shayari in Hindi

gulzar shayari status in hindi
gulzar shayari images

वो उम्र कम कर रहा था मेरी

मैं साल अपने बढ़ा रहा था

 vo umr kam kar raha tha meri

 main saal apane badha raha tha 


आँखों के पोछने से लगा आग का पता

यूँ चेहरा फेर लेने से छुपता नहीं धुआँ

aankhon ke pochhane se laga aag ka pata 

youn chehara pher lene se chhupata nahin dhuaan 


यादों की बौछारों से जब पलकें भीगने लगती हैं

सोंधी-सोंधी लगती है तब माज़ी की रुस्वाई भी

yaadon ki bauchhaaron se jab palaken bheegane lagati hain

 sondhee-sondhee lagatee hai tab maazi ki rusvai bhi


ये शुक्र है कि मेरे पास तेरा ग़म तो रहा

वर्ना ज़िंदगी भर को रुला दिया होता

ye shukr hai ki mere paas tera gam to raha 

varna zindagi bhar ko rula diya hota 


काँच के पार तिरे हाथ नज़र आते हैं

काश ख़ुशबू की तरह रंग हिना का होता

kaanch ke paar tire haath nazar aate hain 

kaash khushaboo ki tarah rang hina ka hota 


रुके रुके से क़दम रुक के बार बार चले

क़रार दे के तिरे दर से बे-क़रार चले

ruke ruke se qadam ruk ke baar baar chale 

qaraar de ke tire dar se be-qaraar chale

Related Posts👇🏻🙏🏻❤️

गुलज़ार दिल से शायरी

gulzar ki shayari
gulzar hindi shayari

ख़ामोशी का हासिल भी इक लम्बी सी ख़ामोशी थी

उन की बात सुनी भी हम ने अपनी बात सुनाई भी

 khaamoshi ka haasil bhi ik lambi si khaamoshi thi

 un ki baat suni bhi ham ne apani baat sunai bhi 


चंद उम्मीदें निचोड़ी थीं तो आहें टपकीं

दिल को पिघलाएँ तो हो सकता है साँसें निकलें

chand ummiden nichodi thi to aahen tapakeen 

dil ko pighalaen to ho sakata hai saansen nikalen


ये दिल भी दोस्त ज़मीं की तरह

हो जाता है डाँवा-डोल कभी

ye dil bhi dost zameen ki tarah 

ho jaata hai daanva-dol kabhee 


ये रोटियाँ हैं ये सिक्के हैं और दाएरे हैं

ये एक दूजे को दिन भर पकड़ते रहते हैं

 ye rotiyaan hain ye sikke hain aur daere hain 

ye ek dooje ko din bhar pakadate rahate hain 


चूल्हे नहीं जलाए कि बस्ती ही जल गई

कुछ रोज़ हो गए हैं अब उठता नहीं धुआँ

chulhe nahin jalae ki basti hi jal gai 

kuchh roz ho gaye hain ab uthata nahin dhuaan 


आग में क्या क्या जला है शब भर

कितनी ख़ुश-रंग दिखाई दी है

aag mein kya kya jala hai shab bhar 

kitanee khush-rang dikhaee dee hai 

Gulzar ki Shayari 

gulzar quotes in hindi
gulzar sad shayari in hindi 


फिर वहीं लौट के जाना होगा

यार ने कैसी रिहाई दी है

 phir vahin laut ke jaana hoga 

yaar ne kaisi rihai di hai 


रात गुज़रते शायद थोड़ा वक़्त लगे

धूप उन्डेलो थोड़ी सी पैमाने में

 raat guzarate shaayad thoda vaqt lage 

dhoop undelo thodi si paimaane mein


अपने माज़ी की जुस्तुजू में बहार

पीले पत्ते तलाश करती है

apane maazee ki justujoo mein bahaar 

peele patte talaash karati hai

गुलज़ार शायरी इन हिंदी लिरिक्स

Gulzar Shayari in Hindi, Gulzar Nazm (गुलज़ार नज़्म इन हिंदी)

1. साँस लेना भी कैसी आदत है | गुलज़ार शायरी 2024

साँस लेना भी कैसी आदत है, 
जिए जाना भी क्या रिवायत है। 

कोई आहट नहीं बदन में कहीं 
कोई साया नहीं है आँखों में, 
पाँव बेहिस हैं चलते जाते हैं 
इक सफ़र है जो बहता रहता है, 
कितने बरसों से कितनी सदियों से
 
जिए जाते हैं जिए जाते हैं, 
आदतें भी अजीब होती हैं ।

Related Posts👇🏻🙏🏻❤️

2. मैं उड़ते हुए पंछियों को | गुलज़ार साहब शायरी

मैं उड़ते हुए पंछियों को डराता हुआ, 
कुचलता हुआ, घास की कलग़ियाँ। 

गिराता हुआ गर्दनें इन दरख़्तों की, छुपता हुआ 
जिन के पीछे से, 
निकला चला जा रहा था वो सूरज 
तआक़ुब में था उस के मैं

गिरफ़्तार करने गया था उसे, 
जो ले के मिरी उम्र का एक दिन भागता जा रहा था।

3. आदमी बुलबुला है पानी का | गुलज़ार साहब की मशहूर शायरी हिंदी में

आदमी बुलबुला है पानी का, और पानी की बहती सतहा पर। टूटता भी है डूबता भी है फिर उभरता है, फिर से बहता है, न समुंदर निगल सका इस को न तवारीख़ तोड़ पाई है। वक़्त की हथेली पर बहता, आदमी बुलबुला है पानी का।

4. अलाव | गुलज़ार शायरी कोट्स

रात-भर सर्द हवा चलती रही, रात-भर हम ने अलाव तापा। मैं ने माज़ी से कई ख़ुश्क सी शाख़ें काटीं तुम ने भी गुज़रे हुए लम्हों के पत्ते तोड़े, मैं ने जेबों से निकालीं सभी सूखी नज़्में तुम ने भी हाथों से मुरझाए हुए ख़त खोले। अपनी इन आँखों से मैं ने कई माँजे तोड़े और हाथों से कई बासी लकीरें फेंकीं, तुम ने पलकों पे नमी सूख गई थी सो गिरा दी रात भर जो भी मिला उगते बदन पर हम को। काट के डाल दिया जलते अलाव में उसे रात-भर फूँकों से हर लौ को जगाए रक्खा, और दो जिस्मों के ईंधन को जलाए रक्खा रात-भर बुझते हुए रिश्ते को तापा हम ने।

5. रूह देखी है कभी | गुलज़ार शायरी हिंदी में

रूह देखी है... कभी रूह को महसूस किया है? जागते जीते हुए दूधिया कोहरे से लिपट कर साँस लेते हुए उस कोहरे को महसूस किया है, या शिकारे में किसी झील पे जब रात बसर हो और पानी के छपाकों में बजा करती हैं टुल्लियाँ, सुबकियाँ लेती हवाओं के भी बैन सुने हैं। चौदहवीं रात के बर्फ़ाब से इक चाँद को जब ढेर से साए पकड़ने के लिए भागते हैं , तुम ने साहिल पे खड़े गिरजे की दीवार से लग कर अपनी गहनाती हुई कोख को महसूस किया है। जिस्म सौ बार जले तब भी वही मिट्टी का ढेला रूह इक बार जलेगी तो वो कुंदन होगी रूह देखी है, कभी रूह को महसूस किया है।

6. अकेले | Gulzar Shayari In Hindi

किस क़दर सीधा, सहल, साफ़ है रस्ता देखो, न किसी शाख़ का साया है, न दीवार की टेक। न किसी आँख की आहट, न किसी चेहरे का शोर दूर तक कोई नहीं, कोई नहीं, कोई नहीं, चंद क़दमों के निशाँ हाँ कभी मिलते हैं कहीं साथ चलते हैं जो कुछ दूर फ़क़त चंद क़दम। और फिर टूट के गिर जाते हैं ये कहते हुए अपनी तन्हाई लिए आप चलो, तन्हा अकेले , साथ आए जो यहाँ कोई नहीं, कोई नहीं किस क़दर सीधा, सहल, साफ़ है रस्ता देखो।

7. मुझसे इक नज़्म का वादा है | गुलज़ार साहब की सदाबहार शायरियां

मुझसे इक नज़्म का वादा है, मिलेगी मुझको डूबती नब्ज़ों में, जब दर्द को नींद आने लगे ज़र्द सा चेहरा लिए चाँद, उफ़क़ पर पहुंचे दिन अभी पानी में हो, रात किनारे के क़रीब न अँधेरा, न उजाला हो, यह न रात, न दिन ज़िस्म जब ख़त्म हो और रूह को जब सांस आए मुझसे इक नज़्म का वादा है मिलेगी मुझको।

8. एक ही ख़्वाब कई बार | Gulzar sad Shayari in Hindi

एक ही ख़्वाब कई बार यूँही देखा मैं ने तू ने साड़ी में उड़स ली हैं मेरी चाबियाँ घर की, और चली आई है बस यूँ ही मेरा हाथ पकड़ कर घर की हर चीज़ सँभाले हुए अपनाए हुए तू, तू मिरे पास मेरे घर पे मेरे साथ है "सोनूँ" मेज़ पर फूल सजाते हुए देखा है कई बार, और बिस्तर से कई बार जगाया भी है तुझ को चलते-फिरते तेरे क़दमों की वो आहट भी सुनी है गुनगुनाती हुई निकली है ग़ुस्ल-ख़ाने से जब भी अपने भीगे हुए बालों से टपकता हुआ पानी, मेरे चेहरे पर छिड़क देती है तू "सोनूँ" की बच्ची फ़र्श पर लेट गई है तू कभी रूठ के मुझ से, और कभी फ़र्श से मुझ को भी उठाया है मना कर ताश के पत्तों पे लड़ती है कभी खेल में मुझ से , और कभी लड़ती भी ऐसे है कि बस खेल रही है और आग़ोश में नन्हे को.. और मालूम है जब देखा था ये ख़्वाब तुम्हारा, अपने बिस्तर पे मैं उस वक़्त पड़ा जाग रहा था।

9. एक और रात Gulzar Romantic Shayari

रात चुपचाप दबे पाँव चले जाती है, रात ख़ामोश है रोती नहीं हँसती भी नहीं काँच का नीला सा गुम्बद है उड़ा जाता है ख़ाली-ख़ाली कोई बजरा सा बहा जाता है, चाँद की किरनों में वो रोज़ सा रेशम भी नहीं चाँद की चिकनी डली है कि घुली जाती है। और सन्नाटों की इक धूल उड़ी जाती है काश इक बार कभी नींद से उठ कर तुम भी, हिज्र की रातों में ये देखो तो क्या होता है।

10. बस इक लम्हे का झगड़ा था | Gulzar Shayari Love in Hindi

बस इक लम्हे का झगड़ा था, दर - ओ - दीवार पर ऐसे छनाके से गिरी आवाज़ जैसे काँच गिरता है। हर इक शय में गईं उड़ती हुई, जलती हुई किर्चें, नज़र में, बात में, लहजे में, सोच और साँस के अंदर लहू होना था इक रिश्ते का सो वो हो गया उस दिन, उसी आवाज़ के टुकड़े उठा के फ़र्श से उस शब किसी ने काट लीं नब्ज़ें न की आवाज़ तक कुछ भी कि कोई जाग न जाए।

11. चम्पई धूप | Gulzar Best Shayari

ख़लाओं में तैरते जज़ीरों पे चम्पई धूप, देख कैसे बरस रही है। महीन कोहरा सिमट रहा है हथेलियों में अभी तलक, तेरे नर्म चेहरे का लम्स ऐसे छलक रहा है कि जैसे सुबह को ओक में भर लिया हो मैं ने, बस एक मद्धम सी रौशनी मेरे हाथों पैरों में बह रही है, तिरे लबों पे ज़बान रख कर मैं नूर का वो हसीन क़तरा भी पी गया हूँ, जो तेरी उजली धुली हुई रूह से फिसल कर तेरे लबों पर ठहर गया था।

12. पेंटिंग | Gulzar Shayari, Quotes in Hindi

रात कल गहरी नींद में थी जब एक ताज़ा सफ़ेद कैनवास पर। आतिशीं, लाल सुर्ख़ रंगों से मैं ने रौशन किया था इक सूरज, सुब्ह तक जल गया था वो कैनवास राख बिखरी हुई थी कमरे में।

13. चाँद क्यूँ अब्र की उस मैली सी गठरी | Gulzar Sahab ki Shayari

चाँद क्यूँ अब्र की उस मैली सी गठरी में छुपा था उस के छुपते ही अंधेरों के निकल आए थे नाख़ुन, और जंगल से गुज़रते हुए मासूम मुसाफ़िर... अपने चेहरों को खरोंचों से बचाने के लिए चीख़ पड़े थे चाँद क्यूँ अब्र की उस मैली सी गठरी में छुपा था, उस के छुपते ही उतर आए थे शाख़ों से लटकते हुए आसेब थे जितने, और जंगल से गुज़रते हुए रहगीरों ने गर्दन में उतरते हुए दाँतों से सुना था, पार जाना है तो पीने को लहू देना पड़ेगा चाँद क्यूँ अब्र की उस मैली सी गठरी में छुपा था, ख़ून से लुथड़ी हुई रात के रहगीरों ने दो ज़ानू प गिर कर रौशनी-रौशनी चिल्लाया था, देखा था फ़लक की "जानिब" चाँद ने गठरी से एक हाथ निकाला था, दिखाया था चमकता हुआ ख़ंजर।

14. वक़्त की आँख पे पट्टी बाँध के Gulzar Shayari on Life in Hindi

वक़्त की आँख पे पट्टी बाँध के खेल रहे थे आँख मिचोली रात और दिन और चाँद और मैं.. जाने कैसे कायनात में अटका पाँव दूर गिरा जा कर मैं जैसे रौशनी से धक्का खा के, परछाईं ज़मीं पर गिरती है, तय्या छुने से पहले ही वक़्त ने चोर कहा और आँखें खोल के मुझ को पकड़ लिया।

15. शेर और ख़रगोश Gulzar Shayari on Love

बहुत ही बड़े एक जंगल में इक बार बहुत ही बड़ा एक ही शेर था, बहुत ही बड़ी उस की मूँछें भी थीं बहुत ही बड़ी पूँछ उस शेर की, कभी पूँछ ऊपर उठाता था जब तो पंछी भी पेड़ों पे डर जाते थे, निकलता था जब ग़ार से और ग़ुर्राता था तो जंगल में सब डर के छुप जाते थे, बहुत सहमे-सहमे से रहते थे सब कभी कोई गीदड़ कभी लोमड़ी, कभी नील गाय कभी कोई सुअर कभी एक दो और कभी तीन तीन, जहाँ भी मिले जिस क़दर भी शिकार वो जंगल का राजा था खा जाता था, कोई भी अम्न से न जी पाता था बहुत सोच कर सब के सब एक दिन, सभा में मिले और किए फ़ैसले अगर शेर बाहर न आया करें, तो हर रोज़ पर्ची निकाला करें कि हर रोज़ बस एक ही जानवर, ख़ुद ही शेर के ग़ार में भेज कर चैन से जी सकें, मगर शेर जी से ये कैसे कहें सभा के सभी सोच में पड़ गए, बहुत देर बाद बड़े पीर बकरे जी बोले कि मैं, मेरी उम्र तो यूँ ही बाक़ी है कम मुझे खाए जाता है बच्चों का ग़म, अगर शेर ने खा लिया भी तो क्या सुनाया बड़े पीर ने जा के जंगल का ये फ़ैसला, शेर जी सुन के पहले तो चौंके ज़रा मगर ग़ौर से सोचा जब मामला, तो समझे चलो अपनी मेहनत बची ये जंगल भी अपना है राजा भी हम, हमें ही तो होगा न प्रजा का ग़म ज़बाँ फेर कर ख़ुश्क होंटों पे बोले, ख़बर कर दी जाएगी जनता को कल मगर आज के दिन हूलूम-हूलूम, आज तो आप ही मेरी ख़ुराक हो कहा और बस खा गया बूढे बकरे को शेर, दिन गुज़रते गए लोग घटते गए महीने गए, यूँ ही रोज़ ख़ुराक जाती रही शेर के ग़ार तक कि इक दिन निकल आई बारी जो ख़रगोश की, वो घबरा गया चला धीमे-धीमे से कछुवे की चाल, पहुँचते-पहुँचते उसे ग़ार तक शाम होने लगी उसे देख कर शेर भन्ना गया, छटंकी बराबर ये ख़ुराक भेजी है जंगल ने और इस क़दर देर से, मिटा दूँगा ख़रगोश की ज़ात को मैं जंगल का जंगल ही खा जाऊँगा, सुना और ख़रगोश रोने लगा गिड़गिड़ाने लगा, हुज़ूर इस में मेरी नहीं है ख़ता न जंगल सभा का कोई दोष है जंगल ने तो सात ख़रगोश भेजे मगर मगर क्या? मगर सर, मगर क्या क्यूँ हकला रहे हो बताओ मुझे मगर मगर मगर सर, कहाँ हैं तुम्हारे छह ग़द्दार साथी वो ख़रगोश फिर से सिसकने लगा, हमें रास्ते में हुज़ूर एक ज़ालिम ने रोका था, और बहुत गालियाँ आप को दीं कहा मैं दोहराऊँ कैसे वो सब कुछ हुज़ूर, कहा जाओ कह दो मेरे साथियों को वही खा गया ये सुनना था कि शेर ग़ुर्राया मुंछों में बल आ गए, अकड़ने लगी उस की हंटरी पूँछ और आँखों में बस ख़ून उतरने लगा, कहाँ है किधर है बता कौन है मेरे होते किस का हुआ हौसला, कि मेरी रे-आया पे कोई ज़ुल्म कर सके, वो है आप की ज़ात का सर मगर मैं म मैं मैं वो कहता था सर, ज ज जंगल का राजा अस्ल मैं वो वो है लपक के उठा शेर बोला बता, कहाँ है बता उस को कच्चा चबा जाऊँगा वो पीपल की पौड़ी के पीछे, जो कुआँ है ना वहीं पे छुपा है वो कायर हुज़ूर पलक के झपकने में पहुँचे कुएँ पे, ख़रगोश और शेर खड़े हो के कुएँ पे उस शेर ने, जो पानी में देखा तो हाँ शेर था वो पानी में उस की ही परछाईं थी, मगर शेर समझा वही दूसरा शेर है दिखाए जो उस ने भयानक से दाँत, तो उस ने भी दिखलाए वैसे ही दाँत ये ग़ुर्राया, ग़ुर्राई परछाईं भी, पलट के कुएँ से जो आवाज़ लौटी वो समझा वो आया, ये कूदा छपाक से पानी में और डूब के मर गया, ख़ुशी से जो उछला है ख़रगोश तो अभी तक उछल कर ही चलता है वो,

16. मैं अगर छोड़ न देता Gulzar Shayari on Life

मैं अगर छोड़ न देता, तो मुझे छोड़ दिया होता, उसने इश्क़ में लाज़मी है, हिज्रो-विसाल मगर इक अना भी तो है, चुभ जाती है पहलू बदलने में कभी रात भर पीठ लगाकर, भी तो सोया नहीं जाता।

Related Posts👇🏻🙏🏻❤️

17. कैसी ये मोहर लगा दी तूने Gulzar ki Shayari

कैसी ये मोहर लगा दी तूने? शीशे के पार से चिपका तेरा चेहरा, मैंने चूमा तो मेरे चेहरे पे छाप उतर आयी है उसकी, जैसे कि मोहर लगा दी तूने, तेरा चेहरा ही लिये घूमता हूँ, शहर में तबसे, लोग मेरा नहीं, एहवाल तेरा पूछते हैं, मुझ से।

18. दिन कुछ ऐसे गुज़ारता है कोई Gulzar Shayari in Hindi

दिन कुछ ऐसे गुज़ारता है कोई, जैसे एहसाँ उतारता है कोई। दिल में कुछ यूँ सँभालता हूँ "ग़म" जैसे ज़ेवर सँभालता है कोई, आइना देख कर तसल्ली हुई हम को इस घर में जानता है कोई। पेड़ पर पक गया है फल शायद फिर से पत्थर उछालता है कोई, देर से गूँजते हैं सन्नाटे जैसे हम को पुकारता है कोई।

19. हवा गुज़र गयी पत्ते थे कुछ हिले भी नहीं Gulzar Shayari

हवा गुज़र गयी पत्ते थे कुछ हिले भी नहीं, वो मेरे शहर में आये भी और मिले भी नहीं। ये कैसा रिश्ता हुआ इश्क में वफ़ा का भला, तमाम उम्र में दो चार छ: गिले भी नहीं। इस उम्र में भी कोई अच्छा लगता है लेकिन, दुआ-सलाम के मासूम सिलसिले भी नहीं।

20. हाथ छूटें भी तो रिश्ते नहीं छोड़ा करते गुलज़ार शायरी 2023

हाथ छूटें भी तो रिश्ते नहीं छोड़ा करते, वक़्त की शाख़ से लम्हे नहीं तोड़ा करते। जिस की आवाज़ में सिलवट हो निगाहों में शिकन ऐसी तस्वीर के टुकड़े नहीं जोड़ा करते, लग के साहिल से जो बहता है उसे बहने दो ऐसे दरिया का कभी रुख़ नहीं मोड़ा करते। जागने पर भी नहीं आँख से गिरतीं किर्चें इस तरह ख़्वाबों से आँखें नहीं फोड़ा करते, शहद जीने का मिला करता है थोड़ा थोड़ा जाने वालों के लिए दिल नहीं थोड़ा करते। जा के कोहसार से सर मारो कि आवाज़ तो हो, ख़स्ता दीवारों से माथा नहीं फोड़ा करते।

21. जिए जाने की रस्म जारी है गुलज़ार साहब शायरी

दर्द हल्का है साँस भारी है, जिए जाने की रस्म जारी है। आप के बाद हर घड़ी हम ने आप के साथ ही गुज़ारी है, रात को चाँदनी तो ओढ़ा दो दिन की चादर अभी उतारी है। शाख़ पर कोई क़हक़हा तो खिले कैसी चुप सी चमन पे तारी है, कल का हर वाक़ि-आ तुम्हारा था आज की दास्ताँ हमारी है।

Related Posts👇🏻🙏🏻❤️

22. शाम से आँख में नमी सी है गुलज़ार साहब की मशहूर शायरी हिंदी में 

शाम से आँख में नमी सी है, आज फिर आप की कमी सी है। दफ़्न कर दो हमें कि साँस आए नब्ज़ कुछ देर से थमी सी है, कौन पथरा गया है आँखों में बर्फ़ पलकों पे क्यूँ जमी सी है। वक़्त रहता नहीं कहीं टिक कर आदत इस की भी आदमी सी है, आइये रास्ते अलग कर लें ये ज़रूरत भी बाहमी सी है।

23. उधड़ी सी किसी फ़िल्म का एक सीन गुलज़ार शायरी कोट्स

उधड़ी सी किसी फ़िल्म का एक सीन थी बारिश, इस बार मिली मुझसे तो ग़मगीन थी बारिश। कुछ लोगों ने रंग लूट लिए शहर में इस के, जंगल से जो निकली थी वो रंगीन थी बारिश। रोई है किसी छत पे, अकेले ही में घुटकर, उतरी जो लबों पर तो वो नमकीन थी बारिश। ख़ामोशी थी और खिड़की पे इक रात रखी थी, बस एक सिसकती हुई तस्कीन थी बारिश।

24. क्या बताएं कि जां गयी कैसे गुलज़ार शायरी हिंदी में

क्या बताएं कि जां गयी कैसे, फिर से दोहराएं वो घड़ी कैसे। किसने रास्ते मे चांद रखा था मुझको ठोकर लगी कैसे, वक़्त पे पांव कब रखा हमने ज़िंदगी मुंह के बल गिरी कैसे। आंख तो भर आयी थी पानी से तेरी तस्वीर जल गयी कैसे, हम तो अब याद भी नहीं करते आप को हिचकी लग गई कैसे।

25. बीते रिश्ते तलाश करती है Gulzar Shayari In Hindi

बीते रिश्ते तलाश करती है, ख़ुशबू ग़ुंचे तलाश करती है। जब गुज़रती है उस गली से सबा ख़त के पुर्ज़े तलाश करती है, अपने माज़ी की जुस्तुजू में बहार पीले पत्ते तलाश करती है। एक उम्मीद बार-बार आ कर अपने टुकड़े तलाश करती है, बूढ़ी पगडंडी शहर तक आ कर अपने बेटे तलाश करती है।

26. वक़्त को आते न जाते न गुजरते देखा गुलज़ार साहब की बेहतरीन शायरी

वक़्त को आते न जाते न गुजरते देखा न उतरते हुए देखा कभी इलहाम की सूरत, जमा होते हुए एक जगह मगर देखा है, शायद आया था वो ख़्वाब से दबे पांव ही और जब आया ख़्यालों को एहसास न था, आँख का रंग तुलु होते हुए देखा जिस दिन मैंने चूमा था मगर वक़्त को पहचाना न था, चंद तुतलाते हुए बोलों में आहट सुनी दूध का दांत गिरा था तो भी वहां देखा, बोस्की बेटी मेरी ,चिकनी-सी रेशम की डली लिपटी लिपटाई हुई रेशम के तागों में पड़ी थी, मुझे एहसास ही नहीं था कि वहां वक़्त पड़ा है पालना खोल के जब मैंने उतारा था उसे बिस्तर पर, लोरी के बोलों से एक बार छुआ था उसको बढ़ते नाखूनों में हर बार तराशा भी था, चूड़ियाँ चढ़ती-उतरती थीं कलाई पे मुसलसल और हाथों से उतरती कभी चढ़ती थी किताबें, मुझको मालूम नहीं था कि वहां वक़्त लिखा है वक़्त को आते न जाते न गुज़रते देखा जमा होते हुए देखा मगर उसको मैंने इस बरस बोस्की अठारह बरस की होगी।

27. एक पुराना मौसम लौटा गुलज़ार साहब की सदाबहार शायरियां

एक पुराना मौसम लौटा याद भरी पुरवाई भी ऐसा तो कम ही होता है वो भी हों तनहाई भी, यादों की बौछारों से जब पलकें भीगने लगती हैं, कितनी सौंधी लगती है तब माज़ी की रुसवाई भी। दो दो शक़्लें दिखती हैं इस बहके से आईने में, मेरे साथ चला आया है आपका इक सौदाई भी, ख़ामोशी का हासिल भी इक लम्बी सी ख़ामोशी है, उन की बात सुनी भी हमने अपनी बात सुनाई भी।

28. ज़िंदगी यूँ हुई बसर तन्हा Gulzar Sad Shayari in Hindi

ज़िंदगी यूँ हुई बसर तन्हा, क़ाफिला साथ और सफ़र तन्हा। अपने साये से चौंक जाते हैं उम्र गुज़री है इस क़दर तन्हा, रात भर बोलते हैं सन्नाटे रात काटे कोई किधर तन्हा। दिन गुज़रता नहीं है लोगों में रात होती नहीं बसर तन्हा, हमने दरवाज़े तक तो देखा था फिर न जाने गए किधर तन्हा।

दोस्तों आशा करता हूँ कि इस पोस्ट में दी गई Deep Meaning Gulzar Shayari In Hindi, Gulzar Shayari Life Quotes In Hindi & Gulzar Shayari On Love In Hindi गुलजार साहब कि शायरी आपको जरुर पसंद आई होगी हमारे ब्लॉग पर विजिट करने के लिए आपका धन्यवाद.

No comments:
Write comment