Saturday, April 11, 2020

रामायण सीरियल से जुड़े 20 रोचक तथ्य

ramayan amazing facts in hindi
रामायण सीरियल के कुछ रोचक तथ्य

नमस्कार दोस्तों- वैसे तो TV इतिहास में कई सीरियल आए और चर्चित भी हुए। लेकिन रामायण की तो बात ही अलग है, और जहां तक है रामानंद सागर जी का रामायण सीरियल हम सब ने देखा है।

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला रामायण  90 के समय का सबसे सुपरहिट धारावाहिक लोगों के बीच एक बार फिर से प्रसारित किया जा रहा है। जिसके कारण उस समय की बहुत सारी यादें भी एक बार फिर से ताजा हो गई है

उस समय लोग अपने आराध्य श्री राम के इस सीरियल के इतने दीवाने थे, कि जिसके घर पर टीवी होता था पूरा गांव इस सीरियल को देखने के लिए उसके घर पर इकट्ठा हो जाता था।

और जैसे ही रामायण का प्रसारण शुरू होता था लोग अपने हाथ जोड़ कर बैठ जाते थे। हालांकि रामायण सीरियल के उस दौर का वर्णन आज की पीढ़ी के लिए बहुत कठिन है।

तो दोस्तों- आज का यह पोस्ट भी ramayan serial ke bare me rochak jankari पर आधारित है तो आइए जानते हैं ramayan serial ke 20 rochak tathya

1. रामायण के मुख्य कलाकारों के नाम जिनको लोग आज भी नहीं भूले हैं

   नाम                   किरदार                   जन्म स्थान

अरुण गोविल --------  राम -----------------  मेरठ उत्तर प्रदेश

सुनील लहरी --------  लक्ष्मण --------------  मुंबई महाराष्ट्र

दीपिका चिखलिया ----  सीता ---------------  मुंबई महाराष्ट्र

अरविंद त्रिवेदी -------  रावण ---------------  गुजरात


2. रामायण का पहला एपिसोड 24 जनवरी 1987 को दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था।

3. रामायण को दूरदर्शन पर advertisement समेत 45 मिनट का स्लॉट मिला था रामायण भारत का पहला सीरियल     था, जिसे दूरदर्शन पर 45 मिनट Broadcast मिला था।

जबकि अन्य सीरियल को सिर्फ 30 मिनट का स्लॉट मिलता था वह भी advertisement समेत।

4.  इस धारावाहिक नें इतनी लोकप्रियता हासिल की थी कि लोग अपने काम--काज छोड़कर इसे देखते थे     इंडिया टुडे ( समाचार पत्रिका ) ने रामायण की लोकप्रियता को, रामायण फीवर (Ramayana Fever) का नाम दिया था।

इसके प्रसारण के दौरान यह धारावाहिक विश्व टेलीविजन इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल बन गया।

5. रामायण को Mythological serial के रूप में जून 2003 को "लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड" में सूचीबद्ध किया गया।

6. रामायण एकमात्र ऐसा धारावाहिक है जिसके कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट जाम हो जाता था।

7. रामायण के निर्माण में जब जूनियर आर्टिस्टों की आवश्यकता पड़ती तो गांव-गांव ढोल और नगाड़े बजाकर कलाकारों की भर्ती की जाती थी।

8. इस सीरियल को ( स्पोंसोर्स )Sponsors करने के लिए सभी प्रोड्यूसर्स (Producers) ने मना कर दिया था। तब रामानंद सागर जी ने इसे स्वयं स्पोंसोर्स किया और यह सीरियल सुपर-डुपर हिट हुआ।

9. हमारे देश के कई हिस्सों में लोग अपने जूते-चप्पल उतार कर रामायण का एपिसोड देखते थे। क्योंकि वह    इन्हें पूर्णता: भगवान का दर्जा देते थे।

10. इस धारावाहिक के सभी एपिसोड मुंबई से लगभग 15 मील दूर 'उमरगांव' स्टूडियो में शूट किए गए थे,     जिसे स्पेशल रामायण के लिए भाड़े पर लिया गया था।

11. पांच महा द्वीपों में दिखाए जाने वाले इस धारावाहिक को विश्व के लगभग 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा      था।

12. रामायण की शूटिंग के दौरान रामानंद सागर जी टीम के सभी 150 लोगों के लिए शाकाहारी भोजन     बनवाते थे।

13. इस धारावाहिक में राम का किरदार निभाने वाले 'अरुण गोविल' जी ने एक व्यक्ति के डांटने के कारण     नशीले पदार्थों का सेवन त्याग दिया था। क्योंकि वह व्यक्ति उन्हें भगवान के रूप में मानता था।

14. अरुण गोविल जी ( राम ) को स्वर्गीय, राजीव गांधी ने इलाहाबाद से, कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने का निमंत्रण दिया था।

लेकिन अरुण गोविल जी ने यह कहकर मना कर दिया, कि यह मेरे भगवान श्री राम की छवि के लिए सही नहीं है

15. रामायण में भरत, हनुमान, और सुग्रीव, का किरदार निभाने वाले 'कलाकार' अब इस दुनिया में नहीं है।

16. आज के समय में जिस भारतीय की उम्र 40 वर्ष या उससे अधिक है उनमें से 95% लोगों ने रामानंद  सागर का रामायण सीरियल को देखा है।

17. इस धारावाहिक में काम करने वाले ( राम ) अरुण गोविल और ( लक्ष्मण ) सुनील लहरी वर्तमान समय में    साथ मिलकर मुंबई में अपनी प्रोडक्शन कंपनी चला रहे हैं। जिसका नाम राम-लक्ष्मण प्रोडक्शन हाउस है।

18. सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया वर्तमान में अपने पति हेमंत टोपी वाला की Cosmetic company में मार्केटिंग हेड के तौर पर कार्य करती हैं।

19. रामायण सीरियल के मुख्य पात्र अरुण गोविल ( राम ) और दीपिका चिखलिया ( सीता ) जब किसी           कार्यक्रम में जाते थे, तो लोग उनका पैर छूकर 'आशीर्वाद' लेते थे।

20. इतने वर्षों बाद भी जब दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण हुआ, तो प्रसारित होते ही social media पर     रामायण Trend करने लगा।

इसे भी पढ़ें ➤ जानें योगी आदित्यनाथ जी के बारे में रोचक बातें

दोस्तों- आज के इस पोस्ट में हमने रामायण सीरियल से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जाना। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो- तो इसे अपने दोस्तों से भी शेयर करें

www.technofriendajay.in/ पर विजिट करने के लिए आपका धन्यवाद ~जय श्री राम~ वंदे मातरम~ 

No comments:
Write comment