Monday, April 27, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में 35 रोचक जानकारी

narendra modi se jude rochak baten
narendra modi ke jivan ki rochak baten

नमस्कार दोस्तों- आज का यह आर्टिकल हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी रोचक जानकारी पर आधारित है

आज के इस पोस्ट में PM Narendra Modi interesting Facts In hindi के बारे में जानेंगे।

नरेंद्र मोदी से जुड़े 35 रोचक तथ्य (35 interesting facts related to Narendra Modi)


1. मोदी जी का जन्म 17 सितंबर 1950 में मेहसाणा जिले ( गुजरात ) के वडनगर गांव में हुआ था। इनका पूरा नाम "नरेंद्र दामोदरदास मोदी" है, इनके पिता का नाम "दामोदरदास मूलचंद मोदी" और माता का नाम "हीराबेन मोदी" है।

2. नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ है।

3. मोदी जी को बचपन में लोग नरिया नाम से पुकारते थे।

4. नरेंद्र मोदी ने 1985 में दीपावली के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शपथ ली तब उनकी उम्र मात्र 8 वर्ष थी।

5. मोदी जी ने प्रारंभिक शिक्षा वडनगर के 'भगवताचार्य नारायणाचार्य' स्कूल में प्राप्त  कि, इसके बाद इन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान से मास्टर MA की डिग्री प्राप्त की।

6. मोदी जी बचपन से ही बेखौफ स्वभाव के हैं। एक बार इन्होंने बचपन में गांव के तालाब से मगरमच्छ पकड़ कर घर ले आए थे। फिर अपनी मां के कहने पर मगरमच्छ को वापस तालाब में छोड़ आये।

7. नरेंद्र मोदी को बचपन से में एक्टिंग का शौक था, इसलिए वह मौका मिलने पर NCC में भाग लेते थे। इस दौरान उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते थे।

8. मोदी जी की शादी मात्र 13 वर्ष की उम्र में कर दी गई थी, उनकी पत्नी का नाम जशोदाबेन था।

9.  शादी के 2 वर्ष बाद ही मोदी जी सन्यासी बनने के लिए घर छोड़कर भाग गए, क्योंकि मोदी जी की धार्मिक और देशहित प्रवृत्ति में रुचि थी।

10.  घर से भागने के बाद नरेंद्र मोदी अध्यात्म प्राप्ति के लिए हिमालय की तरफ चले गए। वहां पर महीनों तक साधुओं के साथ मोदी जी ने कई स्थानों का भ्रमण किया।

11. मोदी जी शुद्ध शाकाहारी हैं उन्होंने कभी भी किसी प्रकार के नशे का सेवन नहीं किया है।

12. नरेंद्र मोदी के पिता की वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान थी। यहां पर इन्होंने 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले सैनिकों को चाय पिलाया था।

13. मोदी जी किसी भी कार्य को छोटा बड़ा नहीं मानते थे। उन्होंने संघ शाखा में रहने के दौरान वहां पर चाय बनाना, साफ-सफाई, बड़े नेताओं के कपड़े धोने, जैसे अनेकों कार्य स्वयं करते थे।

14. नरेंद्र मोदी कोई भी काम शुरू करने से पहले अपनी माँ का आशीर्वाद जरूर लेते हैं।

15. मोदी जी की छवि एक राष्ट्रवादी और हिंदुत्ववादी नेता की है।

16. आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया था। परंतु मोदी जी गुपचुप तरीके से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय रहे, इस दौरान नरेंद्र मोदी सरदार के भेष में रहे।

17. नरेंद्र मोदी मात्र 5 घंटे की नींद लेते हैं, उनके कहने के अनुसार वो रात को किसी भी समय सोयें लेकिन रोज सुबह 5:00 बजे सो कर उठ जाते हैं।

18. मोदी जी 3 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। सन 2001 में "केशुभाई पटेल" की बीमारी के चलते नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे।

19. नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान एक भी छुट्टी नहीं ली, उन्होंने गुजरात के विकास के लिए कई परियोजनाएं शुरू की। इसी कारण गुजरात विकास मॉडल पूरे देश में प्रसिद्ध है।

20. 2014 के आम चुनाव में मोदी लहर के चलते भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, और एक पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। जिसमें मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला।

21. नरेंद्र मोदी को गुजरात दंगों और भारत के कई लोगों के विरोध के कारण अमेरिका ने 2002 से 2013 तक वीजा नहीं दिया

लेकिन 2014 में मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अमेरिका ने खुद नरेंद्र मोदी को अमेरिका आने का बुलावा भेजा।

22. मोदी जी सभी प्रकार के दस्तावेजों पर हमारे देश की राजभाषा हिंदी में हस्ताक्षर करते हैं।

23. मोदी जी दुनिया के इकलौते ग्लोबल नेता है जिन्हें व्हाइट हाउस का टि्वटर हैंडल फॉलो करता है। इसके पहले व्हाइट हाउस का टि्वटर हैंडल दुनिया के किसी भी नेता को फॉलो नहीं करता था।

24. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपने टि्वटर पर सिर्फ 3 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें से एक हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं।

इसे भी पढ़ें ➤ जानें योगी आदित्यनाथ जी के बारे में रोचक बातें

25. मोदी जी दिन के 18 घंटे काम करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

26. एक सर्वे के अनुसार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में दुनिया का नंबर वन लीडर माना है।

27. लालकृष्ण आडवाणी जी को नरेंद्र मोदी अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं।

28. मोदी जी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में भी नंबर वन पर है।

29. प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी हर वर्ष अपनी दिवाली सैनिकों के साथ मनाते हैं।

30. फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन हैं।

31. नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया ( फेसबुक, टि्वटर ) पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता है।

32. मोदी जी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई प्रकार के पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। जिसका श्रेय प्रधानमंत्री जी 130 करोड़ भारतवासियों को देते हैं।

33. मोदी जी ने उरी हमले के बाद पाकिस्तान पर "सर्जिकल स्ट्राइक" और पुलवामा हमले के बाद सेना को "एयर स्ट्राइक" करने की छूट देकर पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई।

जिसके कारण आज सारी दुनिया में भारत की छवि बदल चुकी है।

34. प्रधानमंत्री मोदी के ऐसे साहसिक फैसलों के कारण मोदी जी के समर्थक उन्हें 56 इंच के सीने वाला भी कहते हैं।

35. आज कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों की सराहना सारी दुनिया कर रही है।

इसे भी पढ़ें ➤ रामायण सीरियल से जुड़े 20 रोचक तथ्य

हमने जाना 


दोस्तों- आज के इस पोस्ट में हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े कुछ अनजाने तथ्यों के बारे में जाना

 मोदी जी ऐसे व्यक्तित्व हैं जिनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन देश और विदेश में बढ़ती ही जा रही है मोदी जी का जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें

technofriendajay.in/ पर विजिट करने के लिए ~धन्यवाद~ जय हिंद~ वंदे मातरम~.

No comments:
Write comment