Monday, May 18, 2020

क्या आप जानते हैं ? aam khane ke fayde, benefits of mango

aam khane se hone wale fayde
आम खाने से होने वाले फायदे

aam khane ke fayde in hindi नमस्कार दोस्तों- आम को फलों का राजा कहा जाता है,क्योंकि यह एक ऐसा फल है जो सबके मन को भाता है। आम के साथ हमारी जिंदगी की कई यादें भी जुड़ी होती हैं, जहां तक है आपने भी बचपन में दोस्तों के साथ आम की चोरी जरूर की होगी

आम खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है

और आज के इस पोस्ट में हम आम खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे

तो चलिए जानते हैं Aam khane ke fayde aur nuksan, benefits of mango

आम खाने से होने वाले फायदे (benefits of mango)


  1. आम खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है, क्योंकि आम में से एंजाइम पाए जाते हैं जो प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के पाचन को बढ़ाकर, भोजन को ऊर्जा में बदलने में सहायता करते हैं। प्रतिदिन कच्चा या पक्का आम खाने से कब्ज और पेट के अल्सर में भी आराम मिलता है।
  2. आम के सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है, क्योंकि आम में विटामिन ए और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, साथ ही यह कई तरह के कैरोटेनाय्ड्स के गुणों से भी भरपूर होता है, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
  3. आम खाने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है, इसलिए आम के सीजन में इसका नियमित सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व दिल की बीमारी से लड़ने में सहायता करते हैं।
  4. आम में विटामिन सी, फाइबर और पेक्टिन की खूबी होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखते हैं। साथ ही आम के नियमित सेवन अच्छा (HDL)कोलेस्ट्रॉल के स्तर बढ़ाने में मदद करता है 
  5. आम खाने से आंखों संबंधी समस्याएं जैसे- शुष्क आंखें, रतौंधी, मोतियाबिंद आदि में भी लाभकारी है। क्योंकि आम में अल्फा कैरोटीन, बीटा कैरोटीन, फ्लावोनोइड्स के गुण होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ बनाने में सहायता करते हैं
  6.  आम का सेवन सेक्स पावर को भी बढ़ाने में मदद करता है, आम का नियमित सेवन करने से कामेच्छा बढ़ती है, क्योंकि आम में पोटेशियम और मैग्नीशियम के गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेक्स हार्मोन को बढ़ाने में सहायता करते हैं
  7. आम का सेवन वजन कम करने के लिए भी किया जा सकता है, आम में 'फाइबर' के गुण होते हैं, जो मोटापा कम करने में सहायक होते हैं। वजन कम करने के लिए आम को ( छिलके सहित ) नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करें
  8. 'आम का पना' गर्म हवा और लू से बचाव के लिए, वा शरीर में सोडियम के स्तर को बनाए रखने में मददगार होता है। इसके लिए कच्चे आम को भून लें  या उबाल लें इसके बाद आम के गूदे को पानी में घोलकर, उसमें चीनी और सेंधा नमक मिलाकर पीयें। इसका सेवन हीट स्ट्रोक से बचाव करता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
  9. आम खाने से मानसिक विकास और स्मरण शक्ति तेज होती है, क्योंकि आम में ग्लूटामिन एसिड नामक तत्व पाया जाता है, जो एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में सहायता करते हैं, इसलिए आम के मौसम में प्रतिदिन 1 - 2 आम का सेवन जरूर करना चाहिए।
  10. आम में विटामिन ए और विटामिन सी के साथ कैल्शियम भी पाया जाता है जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने का कार्य करते हैं

आम के अन्य फायदे (aam khane ke fayde in hindi)


  • बिच्छू के डंक मारने पर आम के बौर को पीसकर डंक मारने वाली जगह पर लगाने से दर्द से आराम मिलता है और विष का प्रभाव कम होता है।  
  • आप चेहरे पर निखार लाने के लिए भी आम का उपयोग कर सकते हैं इसके लिए कच्चे आम के गूदे को पीसकर अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह 15 मिनट तक लगाकर रखें सूखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें
  • गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले एक-दो गिलास आम का पना पियें।
  • आम का सेवन प्रोस्टेट कैंसर और ल्यूकेमिया से बचाव में भी मददगार होता है, क्योंकि आम में एंटी ऑक्सीडेंट फिसेटिन क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन जैसे कई तत्व के गुण होते हैं
  • आम खाने से ठंडक और  ताजगी का एहसास मिलता है और आलस दूर होता है
  • आम के सेवन से वीक स्टेमिना और कमजोरी की समस्या भी दूर होती है
  • आम के पत्तों को पीसकर पानी में मिलाकर पीने से पेचिश की समस्या से आराम मिलता है
  • गर्भावस्था में भी आम का सेवन काफी लाभकारी है, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अन्य जरूरी पोषक तत्वों के साथ विटामिन ए की जरूरत होती है जो आम में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है
  •  लू लगने पर कच्चे आम को पीसकर शरीर पर लगाने से आराम मिलता है

 आम से होने वाले नुकसान (disadvantages of mango in hindi)


दोस्तों- किसी भी चीज के दो पहलू होते हैं, यदि आम के इतने सारे फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं

तो आइए जानते हैं आम के नुकसान क्या-क्या है

  • आम में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है इसलिए ज्यादा आम के सेवन से दस्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है
  •  बहुत ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी का स्तर बढ़ सकता है
  •  कच्चे आम खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए
  •  केमिकल से पके आम को खाने से हानि हो सकती है
  •  अधिक मात्रा में आम खाने से गले में खराश और एलर्जी की समस्या हो सकती है 

1 comment:
Write comment