Friday, June 7, 2019

गर्मी में खायें ये चीज़े और खुद को रखे कूल

what to eat in summer to keep body cool
गर्मी के दिनों में क्या खाएं

दोस्तों -आजकल चिलचिलाती धूप और गर्मी से हर कोई परेशान है, और इस गर्मी का असर हमारे शरीर और स्वास्थ्य पर भी होता है
क्योंकि गर्मी में हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है,

इसलिए जरूरी है खाने -पीने में थोड़ी सावधानी हमें ऐसी चीजें खानी चाहिए जो शरीर को ठंडा रखें ,हमें गर्म तासीर की चीजें खाने से परहेज करना चाहिए, गर्मी के मौसम में हमें ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए जिससे शरीर में नमी का स्तर बना रहे

तो चलिए जानते हैं की गर्मी में हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए जिससे हम खुद को हमेशा कूल रखें......

  गर्मी में क्या खाएं

 नारियल पानी


नारियल पानी में कैल्शियम क्लोराइड और पोटैशियम की खूबी होती है, जो शरीर में नमी को बरकरार रखता है


 आम


आम को फलों का राजा कहा जाता है, क्योंकि यह सबको भाता है। और यह गर्मियों में आसानी से मिलता है, इसमें विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।


आप चाहे तो मैंगो शेक पी सकते हैं, या कच्चे आम को भूनकर हल्की चीनी और नमक मिलाकर शरबत पी सकते हैं, आम पाचन क्रिया को ठीक करने में मदद करता है।


यह आपके त्वचा को भी निखारता है साथ ही यह कोलेस्ट्रोल भी नियंत्रित करता है।


 छाछ और दही

इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, और इसमें जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे आप भोजन करने के बाद मैं ले क्योंकि यह पाचन तंत्र को ठीक करता है।

और इसमें कैलोरी और वसा बहुत ही कम होता है, यह कब्ज दूर करने और पेट की जलन को भी दूर करने में मदद करता है ।

तरबूज और खीरा

इनमें पानी बहुत अधिक मात्रा में होता है। और तरबूज में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और विटामिन ए, बी, सी पाए जाते हैं, जो बदन दर्द और वजन कम करने में मदद करते हैं। साथ ही यह हमारे शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।

 गन्ने का जूस

गन्ने का जूस हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करके हमें तरोताजा रखता है।

 गर्मी में क्या ना खाएं


 आयली जंक फूड

गर्मी में बर्गर, पिज़्ज़ा और अन्य तेल से बनी चीजें खाने से हमें परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह हमारे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं। और इन्हें खाने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है।

 ज्यादा मसाले वाली चीजें

गर्मी के मौसम में अधिक मसालों वाली चीजें खाने से हमें बचना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मसाले वाली चीज खाने से हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है।

 पपीता और अनानास

पपीता और अनानास हमारे शरीर में गर्मी के स्तर को बढ़ाते हैं, क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मी के मौसम में इन्हें खाने से हमें परहेज करना चाहिए 

इसे भी पढ़ें ➤ चेहरे के दाग धब्बे हटाने के आसान और कारगर उपाय

2 comments:
Write comment